उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (25 फ़रवरी, शनिवार, फाल्गुन, शुक्ल, पक्ष, षष्ठी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ आज मुख्यमंत्री धामी टिहरी मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत ‘कुटुंब होमस्टे’ पहुंचे।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी, टिहरी में 533 करोड़ रुपये की 138 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
◆ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून में ‘मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना’’ के तहत PFMS के माध्यम से 6319 लाभार्थियों के खाते में कुल 3 करोड़ 78 लाख 54 हजार रुपये की धनराशि का डिजीटल हस्तान्तरण किया।
◆ अल्मोड़ा में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार लगाया गया है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में लगाए गए शिल्प बाजार का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने किया।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज देहरादून में ‘‘विशेष शिक्षा विभाग और दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में अनुसंधान पद्धति’’ विषय पर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति हमें अपनी सोच, विचार और धारणा बदलने की जरूरत है।
◆ उत्तराखंड की होप टेरेसा डेविड ने दुबई मैराथन में भारत की ओर से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए चार किलोमीटर की मैराथन को 35 मिनट में पूर्ण कर एक रिकार्ड कायम  किया।
◆ केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
◆ आईपीएस रचिता जुयाल को एसएसपी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी मिली ।
◆ उत्तराखंड पुलिस की STF ने वाहनों के फर्जी बीमा व प्रदूषण प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को रूड़की से गिरफ्तार कर उनके पास से एक लैपटॉप, एक प्रिन्टर, 29 वाहनों के फर्जी बीमा प्रमाण पत्र, 32 वाहनों की आरसी, 22 वाहन चालकों के डीएल व तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
◆ विभिन्न राज्यों से बरामद हुए ₹16 लाख कीमत के गुमशुदा 69 मोबाइल फोन को SSP पौड़ी गढ़वाल  श्वेता चौबे ने मोबाइल फोन स्वामियों के सुपुर्द किये।