उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (25 मार्च, शनिवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, वि. सं. 2080)

Ten

◆ अल्मोड़ा में उत्तराखंड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान में आज पद्मविभूषण स्वर्गीय बी.डी. पाण्डे की स्मृति में 11वीं संवाद विमर्श कार्यशाला ‘पलायन और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था‘ आयोजित की गयी।
◆ चारधाम यात्रा के दौरान गढ़वाल मंडल की चिन्हित चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के लिए 50 हेल्थ ए.टी.एम लगाए जाएंगे।
◆ नैनीताल के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक G20India बैठक का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आज रामनगर में जी-20 सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
◆ उत्तराखंड में रबी_खरीद का सत्र 01 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक रहेगा।
◆ केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड_उच्च_न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल (G20) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली दिव्या_नेगी को सम्मानित कर राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ‘एक साल नई मिसाल’ व ‘मोदी @ 20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तक भेंट की।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के मालदेवता में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर और जनसभा को संबोधित किया।

◆ हरिद्वार- सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को चेतक में तैनात जवान हसलवीर रावत और गणेश तोमर ने तुरंत ऑटो की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया और परिजनों की तलाश कर उन्हें सूचना दी।
◆ प्रदेश पुलिस ने बताया कि NIA की टीम के उत्तराखण्ड पहुंचने एवं किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने की सूचना पूर्णता असत्य है।
◆ एसडीआरएफ, उत्तराखंड की टीम द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में आयोजित जनजागरुकता शिविर में पुलिस कार्मिकों और पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवार की महिलाओ को आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान क्या करे, क्या न करे, एसडीआरएफ का संरचनात्मक ढांचा व कार्य प्रणाली और उपकरणों की जानकारी दी गई।