◆ मौसम विज्ञान केंद्र ने कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया।
◆ उत्तराखंड पुलिस ने धरा फर्जी सीबीआई डीसीपी, खुद को C.B.I. ऑफिसर बता हरिद्वार निवासी युवती से सगाई की थी। शक होने पर शादी से 02 दिन पहले युवती के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था।
◆ वाहन चोरी पर नकेल कसने के क्रम में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद की।
◆ आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से साईन बोर्ड लगवाये गये है।
◆ राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को राज्य में मिलेट्स प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
◆ कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्या ने आज अपने क्षेत्र में त्रिवेणीघाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इन कार्यों की कुल लागत 89 लाख 51 हजार और 15 लाख 84 हजार है। रेखा आर्य ने कहा कि यह कार्य तीन हिस्सों में बनकर पूरा होगा।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही हरिद्वार से वाराणसी के लिए वन्दे भारत रेल सेवा शुरू किए जाने का भी आग्रह किया।
◆ चमोली निवासी और फुटबॉल खिलाड़ी कविता रावत का चयन 27वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता हल्द्वानी के गोलापार अंतरराष्ट्रीय मैदान में हो रही है।
◆ चारधाम यात्रा में सरकार ने वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना अनिवार्य किया है। सोमवार से ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।
◆ पूर्वी लद्दाख में आज उत्तराखंड के कमांडेंट टीकम सिंह शहीद हो गए। शहीद की अंत्येष्टि मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी।
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (3 अप्रैल, सोमवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, वि. सं. 2080)