उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (30 जनवरी, सोमवार माघ , शुक्ल पक्ष, नवमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखंड की झांकी “मानसखंड” को मिला प्रथम पुरस्कार।
◆ उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा पौड़ी के एक स्कूल में आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
◆ उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एक जैसा शैक्षणिक कैलेंडर लागू किया जायेगा।
◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवा विशेष रूप से एम्स ऋषिकेश, एआई और टेलीमेडिसिन, ड्रोन सिस्टम, हेलीबोर्न एम्बुलेंस सेवाओं आदि पर चर्चा हुई।
◆ चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर मलारी गांव के पास कुंती नाले में हिमस्खलन का वीडियो सामने आया है। अभी तक हिमस्खलन से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
◆ देहरादून पुलिस इन दिनों सड़क पर स्टंट करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस ने अब तक तीन बाइक चालकों को स्टंट करने के आरोप में पकड़ा है और उन पर भारी जुर्माना किया है।
◆ ऋषिकेश में आयोजित उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मिलकर आज दूसरे दिन के सत्र का उद्घाटन किया।
◆ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आज देर रात तक बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहेगा। कल से मौसम सामान्य रहेगा।
◆ उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एक जैसा शैक्षणिक कैलेंडर लागू किया जायेगा।
◆ रुद्रप्रयाग की दिव्या अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सांकरी-केदार कांठा की चोटी पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की है।