◆ गणतंत्र दिवस परेड-2023 के लिए उत्तराखंड की झांकी का अंतिम चयन हो गया है। झांकी के अगले और बीच वाले भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में पाए जाने वाले जानवरों और पक्षियों को दर्शाया जाएगा। जबकि पिछले भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मन्दिर समूह प्रदर्शित किया जाएगा।
◆ एम्स ऋषिकेश मे प्रदेश के मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क हेली सेवा मार्च महीने से शुरु होने जा रहा है। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से फरवरी में एम्स को एक हेलीकाॅप्टर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
◆ क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गये थे। ऋषभ की मदद करने के लिए हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर और अन्य स्थानीय लोगों ने मदद की थी। उत्तराखंड पुलिस ने इन लोगों को गुड सेमेरिटन नागरिक योजना के तहत सम्मानित करने की घोषणा की है।
◆ नये साल का जश्न मनाने के लिए मसूरी पहुंचने वाले पर्यटकों को इस बार जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। इसके अलावा देहरादून में भी यातायात व्यवस्था सामान्य रही। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए जो प्लान तैयार किया था, वह सफल रहा।
◆ उत्तराखंड पुलिस के जवानों को नये साल का तोहफा मिल गया है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल समेत 786 जवानों का हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन किया गया है। इनमें 139 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रोन्नति पाने वाले सभी हेड कांस्टेबल को शुभकामनाएं दी हैं।
◆ उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ कस्बे में जमीन धंसने की घटनाओं के बाद लोग अपने घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं।
◆ फर्जी लोन एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध एसटीएफ की सख्त कार्यवाही। लूनिया मोहल्ला निकट कालिका मन्दिर देहरादून निवासी के साथ करीब 17 लाख रुपये की ऑनलाईन लोन एप के माध्यम से साईबर ठगी हुई, जिसका संज्ञान साईबर क्राईम पुलिस द्वारा लिया गया।
◆ ऋषभ पंत के इलाज के लिए भारत के बेस्ट डॉक्टरों से परामर्श लिया जा रहा है। पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही चलेगा।
◆ मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में अगले एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान के चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।