उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (6 अप्रैल, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, वि. सं. 2080)

Ten

◆ प्रदेशभर में हनुमान जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
◆ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। देहरादून प्रदेश मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी का झंडा फहराया।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 9 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया।
◆ उत्तरकाशी जिले में आज सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के पास मांडो गांव के जंगल में बताया गया है।
◆ मुख्य सचिव ने यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (UMTA) की बैठक ली।
◆ रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- IIT का 22वां वार्षिक दीक्षांत_समारोह आज धूमधाम से मनाया गया।
◆ देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान चार बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
◆ उत्तराखंड में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई।
◆ नैनीताल के मल्लीताल में रहने वाला बालक माँ-बाप के रोज के लड़ाई झगड़े परेशान होकर पुलिस थाने में शिकायत लेकर  पहुंचा।
◆ कनाडा की रहने वाली कैथरीन भी भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर उत्तराखंड पहुंची थीं। उनकी इच्छा के मुताबिक ऋषिकेश में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उन्हें अंतिम विदाई दी गई।