उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (6 मार्च, सोमवार , फाल्गुन , शुक्ल , पक्ष, चतुर्दशी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने रुद्रप्रयाग जिले की बबीता रावत को नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले में नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया है।
◆  बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में आज चतुर्दशी के मौके पर होली का आयोजन किया गया। जिले के 50 से अधिक गांवों के होल्यारों ने बागनाथ मंदिर की परिक्रमा की और भगवान शिव की पूजा आराधना के बाद अबीर गुलाल चढ़ाकर होली गायन किया।
◆ मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के समापन अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि योजना से निश्चित ही एकल महिलाओं को स्वरोजगार में लाभ प्राप्त होगा।
◆ प्रदेशभर में होली के त्योहार की रौनक देखते ही बन रही है। त्योहार की तैयारियों के चलते लोगों ने बाजार का रुख कर लिया जहां खूब चहल-पहल हो रही है। जगह-जगह रंगों, आकर्षक पिचकारियों और होली से जुड़ी अन्य सामग्रियां सजी हुई है जिनकी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
◆ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा की। मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट रेखा आर्या के साथ देहरादून में आयोजित एक सम्मान समारोह और महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार समूह के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनके सुझाव लिये। इस संवाद से प्राप्त सुझावों को आगामी बजट में शामिल करने के प्रयास किये जायेंगे।
◆ देहरादून स्थित राजभवन में तीन दिन तक चले वसंतोत्सव-2023 का समापन हो गया। देहरादून का सांस्कृतिक आयोजन बन चुके वसंतोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों की सुंदरता और कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस वर्ष की चल वैजयंती (रनिंग ट्राफी) आई.आई.टी रूड़की को मिली।
◆ पिथौरागढ़ में भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच पिछले 15 दिनों से चल रहे डस्टलिक-2023 का समापन कल 5 मार्च को हो गया। इस दौरान दोनों देशों ने अपने युद्ध कौशल और प्रभुत्व का प्रदर्शन करने के साथ ही गैर-पारंपरिक जगहों पर बहु-आयामी युद्ध की चुनौतियों के बारे के जानकारी हासिल की।

◆ भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलावा किया है। अब तीन चरण के बाद अंतिम चयन प्रक्रिया होगा। हालांकि उंचाई और शारीरिक परीक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया हैः एआरओ, अल्मोड़ा, कर्नल आदित्य मिश्रा
◆ कमोडोर बीआर सिंह ने आज एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर नैनीताल में ग्रुप कमांडर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।