उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (7 दिसंबर, बुधवार , मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी/ पूर्णिमा , वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में आयोजित उच्च शिक्षा चिंतन शिविर में कहा कि सरकार छात्रों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

◆ मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के साथ ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था और अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने को कहा है।

◆ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रुद्रप्रयाग जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, जिसमें 71 बनकर तैयार हो चुके हैं। जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने बताया कि अमृत सरोवर निर्माण का मुख्य उद्देश्य लोगों को बरसाती जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

◆ टिहरी में 12 में एक बार लगने वाला दुध्याड़ी देवी मेला आज से शुरू हो गया है। ये मेला 12वर्षों के अंतराल पर एक बार लगता है। इसके बारे में मान्यता है कि दुध्याड़ी देवी 12 साल पर भक्तों को अपने दर्शन देती हैं।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 499 करोड़ रूपये की विभिन्न योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, ये सभी योजनाएं तय सीमा के अन्दर पूरी की जायेंगी।

◆ प्रदेशभर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने झंडा दिवस पर प्रदेश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है।

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर कल शाम देहरादून पहुचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति कल शाम मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश की विभिन्न योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास करेंगी।

◆ उत्तर प्रदेश के सहारनुपर से पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार चौहान को किया गया गिरफ्तार उत्तराखण्ड एसटीएफ ने UKSSSC मामले में 43वीं गिरफ्तार की है। गिरफ्तार किया गया आरोपित मनोज कुमार चौहान वर्तमान में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर सहारनपुर जिले में तैनात है।

◆ उत्तराखंड में शीघ्र 1564 नर्सिंग अधिकारियों की होगी नियुक्ति सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर पारित आदेशों के अनुपालन में उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली, 2022 जारी कर दी गई है।