उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (18 दिसंबर, रविवार, पौष, कृष्ण पक्ष, दशमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ उत्तरकाशी जिले के खरसाली गांव में भगवान सोमेश्वर मंदिर के कपाट पौराणिक रीति रिवाजों के बीच शीतकाल के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए बन्द कर दिये गये हैं। हरिद्वार से स्नान कर लौटे भगवान सोमेश्वर वैदिक मंत्रोच्चार और लोकनृत्य के साथ अपनी गद्दीस्थल पर शीतकाल के लिए विराजमान हो गये।

◆मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। आज विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकता में एकता भारत की विशिष्ट पहचान है।

◆ प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनकी रचनाधर्मिता के लिए गोविन्द चातक आखर सम्मान से नवाजा गया है। श्रीनगर में आयोजित इस सम्मान समारोह में एक संस्था की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया।

◆ चम्पावत जिले की बहुउद्देश्यीय कोली ढेल झील का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही इसमें पर्यटन गतिविधियों की कवायद शुरू हो गयी है। 1500 मीटर लंबी, 80 मीटर चौड़ी और 21 मीटर गहरी इस झील के निर्माण के बाद इसमें सिंचाई विभाग ने पर्याप्त पानी भर दिया है।

◆ तीन दिन पूर्व बागेश्वर में सरयू-गोमती संगम पर एक लावारिस व्यक्ति का शव मिला था जिसे किसी के द्वारा दावा न करने पर लावारिस घोषित कर दिया गया। उत्तराखंड पुलिस SHO कैलाश नेगी ने शव को कंधा व मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

◆ देहरादून में माता मंदिर रोड अजबपुर में रविवार को रूई-गद्दों के प्लांट में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के दौरान प्लांट के मालिक इमरान के हाथ झुलस गए। काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। 

◆ भाजपा पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति, अल्प संख्यक, किसान, अनुसूचित जनजाति, व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। मोर्चों के गठन में पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन बनाने के साथ ही नए और अनुभवी चेहरों को स्थान दिया है।

◆ मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन कोहरा और शीतलहर परेशानी बढ़ा सकता है।

◆ भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस आगामी 26 जनवरी से प्रदेश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। देहरादून में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिला मार्च निकालेगी।

◆ हरिद्वार: संतो ने पठान फिल्म का बहिष्कार करने की मांग की है। भारत मातापुरम में स्थित श्री हनुमंत धाम में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए।