उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (1 फरवरी, बुधवार, माघ, शुक्ल पक्ष, एकादशी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमंचद अग्रवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय करों में राज्यों का अंश और केंद्र पोषित योजनाओं में वित्तीय प्रावधान बढ़ने से उत्तराखंड को भी लाभ होगा।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को आम जनता का बजट बताते हुए कहा कि इसमें नए भारत का संकल्प और एक सौ तीस करोड़ भारतीयों का विजन दिख रहा है।
◆ पौड़ी में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे अच्छे दामों पर पहाड़ी उत्पादों को लोग खरीद सकेंगे।
◆ चमोली: जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित लोगों के पुनर्वास हेतु ढाक में प्रीफेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जबकि उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब का निर्माण अंतिम चरण में है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
◆ कल नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की 39वीं वर्षगांठ पर आंदोलन की जन्मस्थली बसभीड़ा चौखुटिया में आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
◆ देहरादून में राजपुर रोड पर रैश ड्राइविंग करते हुए हुड़दंग मचा रहे 08 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
◆ अल्मोड़ा में प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को गैर जिम्मेदारना बयान देने के बाद मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की  काँग्रेसियों ने उठाई प्रबल माँग।
◆ हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक फर्जी रोजगार केंद्र का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
◆रुड़की में अंतिम संस्कार से पहले अचानक ‘जिंदा’ हो गई 102 साल की ‘मृत’ महिला।
◆ मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है, हालांकि सुबह-शाम सर्द हवाएं चल चलने की संभावना है।