◆ मीनू पाराशर को साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय गौरव पुरस्कार के लिए विश्व के 28 प्रतिभागी चयनित किए गए। यह आयोजन दुबई के प्रसिद्ध अटलांटिस होटल, द पाम में 23 दिसम्बर को पूरी भव्यता के साथ हुआ।
◆ बीबीसी हिंदी के साथ एक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हरिद्वार के ‘अधर्म संसद’ के सवाल पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य, इंटरव्यू बीच में छोड़ा’ में मुसलमानों के नरसंहार से जुड़े विवादस्पद बयानों के बारे में पूछे जाने पर साफ तौर पर भड़क गये और माइक फेंककर इंटरव्यू को बीच में ही समाप्त कर दिया ।
◆ हरिद्वार में धर्म संसद नाम के कार्यक्रम में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काऊ भाषणों के मामले की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार (12 जनवरी) को सुनवाई करेगा।
◆ उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को , कोरोना के कुल 2127
नए मामलें दर्ज किये गये । अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6603 हो गयी है ।
◆ चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिला अस्पताल गोपेश्वर में कोविड-19 की बूस्टर डोज लगायी। जिलाधिकारी को सीएमओ डॉ कुड़ियाल ने लगाई वैक्सीन। जिलाधिकारी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों,फ्रंट लाईन वर्कर्स , हेल्थ केयर को कोविड की बूस्टर डोज (ऐहतियाती डोज) लगाने का संदेश दिया।
◆ रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कोविड-19 से संबंधित समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
◆ विधान सभा निर्वाचन 2022 के साथ ही आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत तहसील रुद्रप्रयाग व जखोली के अंतर्गत धारा-144 लागू करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट अपर्णा ढौंडियाल ने इस हेतु निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड विधान के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
◆ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की सरकार ने मकर संक्रांति पर बाहरी लोगों की गंगा स्नान पर रोक लगा दी
◆ बाघों के लिए देश में उत्तराखंड के जंगल सबसे सुरक्षित हैं। उत्तराखंड में तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लगाने में कामयाबी मिली है।