कोरोना संक्रमित हर दूसरे व्यक्ति में ओमिक्रॉन के लक्षण….उत्तराखंड टॉप टेन(17 जनवरी)

Ten

◆ कोरोना के बढ़ते केसों के बीच राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। कोविड संक्रमण के चलते राजनीतिक दलों के सार्वजनिक स्थानों पर रैली और धरना-प्रदर्शन पर भी 22 जनवरी तक रोक बरकरार रहेगी।

◆ चुनाव के दौरान वर्ग विशेष के खिलाफ भड़काऊ ऑडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने बजरंद दल के एक नेता के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

◆ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित हर दूसरे व्यक्ति में ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के कोविड सैंपलों की जीनोम सिक्वेसिंग रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। मेडिकल कॉलेज ने 159 सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में 54 प्रतिशत सैंपलों में ओमिक्रॉन की पुष्टि की हुई है।

◆ पिथौरागढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन्स के पालन को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस और SSB के जवानों ने फ्लैग मार्च किया और आम जन से निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।

◆ आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश देने हेतु दन्या पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च।

◆ आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान झगड़ा फसाद कर शांति व्यवस्था भंग करने पर सोमेश्वर पुलिस ने 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

◆ हरिद्वार: पुलिस को मिली अभूतपूर्व सफलता, रिकार्ड 135 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ,1 अभियुक्त हिरासत में लिया गया।

◆हरीश रावत ने कहा है कि अगर हरक सिंह रावत अपनी कांग्रेस छोड़ने की गलती मान लेते हैं तो हम पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

◆ चुनावों में किए गए अच्छे स्कूल, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की आधारभूत सुविधाओं के वादे पूरे न होने पर नैनीताल जिले में मझेड़ा गांव के किमु तोक के आखिरी परिवार ने भी गांव छोड़ दिया।

◆ देहरादून: रोगग्रस्त बताकर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाने की कोशिश में लगे कर्मचारियों को मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना होगा। मेडिकल बोर्ड ऐसे कार्मिकों की उपचार हिस्ट्री की जांच करेगा। इसके बाद ही उन्हें चुनाव से ड्यूटी से मुक्त करने पर फैसला लिया जाएगा।

◆ बीजेपी से निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी।