★ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा भाजपा कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड में बेरोजगारी और महंगाई साल दर साल बढ़ती रही है, जिससे आमजन की मुश्किलें भी दोगुनी हो गईं हैं। कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका परिणाम झेलना पड़ेगा।
★ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान आज चुनाव आयोग ने कर दिया है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा। 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन होगा। पांचों राज्यों के परिणाम 10 मार्च को आयेंगे।
★ देहरादून: जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में बनाये गए कोविड केयर सेन्टर का औचक निरीक्षण कर कोविड संक्रमण के बढते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
★ मौसम विभाग ने रविवार के लिए राज्य के गढ़वाल मंडल के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी व कुमाऊं मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बारिश बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
★ सरकारी दफ्तरों में भीड़ पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पब्लिक से सीधे जुड़े कार्यालयों में भीड़ रोकने के लिए गेट पर पूछताछ की जाएगी। जरूरी काम वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
★ काशीपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की जनसभा में चाकू लेकर घुसे व्यक्ति के खिलाफ युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज
★ प्रदेश में कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शनों पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कल कोविड के आठ सौ 14 नये मामले दर्ज किए गए।
★ प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रमुख राजनीतिक दल जनसभाओं का आयोजन कर रहे हैं। इस बीच, कोविड के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शनों पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।
★ उत्तर रेलवे ने अपनी 858 विशेष मालगाड़ियों के माध्यम से 14 हजार टन से अधिक मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के अस्पतालों और कोविड देखभाल केंद्रों तक पहुँचाया है।
★ पौड़ी कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज एनआईसी कक्ष पौड़ी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 29 नए सहकारिता बैंकों तथा हल्द्वानी डाटा सेंटर का लोकार्पण किया।