उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (20 जुलाई)…..जागेश्वर धाम, गणनाथ मंदिर, गैराड गोलजू मंदिर, झांकर सैम मंदिर और दूनागिरी मंदिर समेत अन्य स्थानों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए…

Ten

◆ प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित आपदा कंट्रोल रूम में आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के चकराता रोड स्थित कमलानगर में पेयजल निगम के कार्यालय भवन व सिविल इंजीनियरिंग प्रयोगशाला भवन का शिलान्यास किया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की समीक्षा कर यातायात की स्थिति का जायजा लिया। इस बीच मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के चरण धोकर और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा की इस बार कावड़ मेला कुम्भ की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है।

◆ अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक कर जागेश्वर धाम, गणनाथ मंदिर, गैराड गोलजू मंदिर, झांकर सैम मंदिर और दूनागिरी मंदिर समेत अन्य स्थानों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए।

◆ प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। चमोली जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की खबरें हैं। मौसम विभाग ने आज से 23 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है।

◆ रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 2 मजदूरों की मौत और 6 मजदूर घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों में से दो को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है, जबकि दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में चल रहा है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 189 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 100 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ अल्मोड़ा के एक निजी स्कूल के प्रबंधक ने छठी की छात्रा को ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी कर दी। जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

◆ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 26 जुलाई को कांवड यात्रा पर निकलेंगी। 25 किमी की यह पैदल यात्रा हरिद्वार हर की पैड़ी से शुरू होकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश तक आयोजित की जाएगी।