◆ उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होंगी। इसके लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग यूपीसीएल की ओर से भेजे गए चार प्रतिशत बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आम जनता से राय लेगा।
◆ इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं नई सरकार के गठन के बाद होंगी। सूत्रों के अनुसार परिषद ने परीक्षाएं 20 मार्च के बाद कराने की सिफारिश की है। 10 मार्च को राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होनी है।
◆ बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल देहरादून जिले में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वह देहरादून की चकराता सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
◆ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मिलने पहुंचे अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी।
◆ ऊधमसिंह नगर में किच्छा की तरफ जा रहे कार सवार चार युवक टोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़ गए। तलवार से किए गए हमले में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस के सुपुर्द करने के बावजूद उन्हें चौकी से छोड़ दिया गया।
◆ कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी।
◆ अरविंद केजरीवाल ने कहा उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता वोट देने से पहले दिल्ली में रहने वाले अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन कर दिल्ली में हुए विकास के बारे में पूछ सकते हैं।
◆राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के लिए औली का अंतरराष्ट्रीय स्लोप तैयार है। आज (सोमवार) से यहां राष्ट्रीय खेलों का आयोजन शुरू हो गया है। खेलों में प्रतिभाग करने वाली सभी राज्यों की टीमें यहां पहुंचीं हैं। प्रतियोगिता में 16 राज्यों सहित 19 टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं।
◆ विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और भय मुक्त मतदान करने का संदेश देने हेतु पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा ने किया फ्लैग मार्च ।
◆ एसओजी तथा उड़नदस्ता की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
◆ वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले एक माह के भीतर पश्चिमी विक्षोभ के दो बार सक्रिय होने और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी ना सिर्फ ग्लेशियरों की सेहत के लिए बहुत अच्छी बात है। बल्कि नदियों की सेहत के लिहाज से भी काफी मुफीद है।