◆ उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक देहरादून विधानसभा में होगा।
◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में आज एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
◆ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फण्ड के सम्बन्ध में बैठक हुई।
◆ एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा चलाई गई मुहिम औचक चेकिंग अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा नवंबर माह मे अब तक सार्वजनिक स्थानों में उत्पात मचाने वाले व होटल ढाबों में शराब पीने/पिलाने, धूम्रपान व यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 750 लोगों पर कार्यवाही की गई ।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का रोपण किया। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुरांश के पौधे का रोपण किया गया है।
◆ अल्मोड़ा: थाना दन्या AHTU टीम की महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या ने विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा/मानव तस्करी, उत्तराखंड पुलिस एप, 112 हेल्पलाइन, साइबर अपराध व नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
◆ वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पांच से दस साल में उत्तराखंड में 6 से 7 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है।
◆ उत्तरकाशी: तोता घाटी के समीप यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनीमत रही कि बस सड़क पर ही पलटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
◆ उद्यान विभाग के अपर निदेशक डा आरके सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने का आरोप है।
◆ भ्रामक विज्ञापनों’ का हवाला देते हुए आयुर्वेद और यूनानी लाइसेंस अथॉरिटी, उत्तराखंड ने पतंजलि के उत्पादों को बनाने वाले दिव्य फार्मेसी को 5 दवाओं का उत्पादन रोकने का आदेश दे दिया है।