उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (19 अक्टूबर)……अपर पीसीएस प्री परीक्षा का फिर रिवाइज रिजल्ट हुआ ज़ारी….

Ten

◆ केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा- जमरानी बांध परियोजना से तराई भाबर और मैदानी इलाकों में सिंचाई पेयजल की आपूर्ति होगी।

◆ राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) और शहरी विकास निदेशालय की ओर से सेप्टेज प्रबंधन पर स्टेट एवेंट ऑन सेनिटेशन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेम अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सेप्टेज प्रबन्धन के कार्यों को गति देने वाला है।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह से राजभवन में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी.पी सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान महानिदेशक ने एनसीसी के क्रिया-कलापों और गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थान का सुझाव दिया।

◆ रुड़की स्थित आईआईटी ने श्वांस आधारित कैंसर डिटेक्टर विकसित किया है। यह उपकरण वर्णमिति के सिद्धांतों पर काम करता है और स्तन, फेफड़े व मुंह के कैंसर की उपस्थिति का पता लगाने में सक्षम है।

◆ केदारनाथ धाम यात्रा में संचालित हेली कम्पनियों की उड़ानें हादसे के कुछ ही घंटों बाद दोबारा से शुरू हो गयी हैं। बीते दिन एक निजी कम्पनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गयी थी। तब रेस्क्यू आपरेशन पूरा होने तक हेली सेवाओं को पूरी तरह रोक दिया गया था।

◆ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि जल्द ही उत्तराखंड और नेपाल के बीच हवाई सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा शुरू होने से दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

◆ मुख्य सचिव एस.एस. संधु ने कहा है कि गुणवत्तायुक्त कौशल विकास रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कौशल विकास विभाग की बैठक में उन्होंने राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में आवश्यकता के अनुसार कोर्स अपडेट किए जाने और मॉडर्न तकनीकों के प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए।

◆ नैनीताल दुग्ध संघ ने 20 अक्टूबर से आंचल दूध एवं उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। दूध अब 62 से बढ़ाकर 64 रुपये प्रतिलीटर कर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड दूध का एक लीटर वाला पैकेट अब 51 के बजाए 53 रुपये प्रतिलीटर का हो जाएगा।

◆ उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर और चमोली जिले में बागची बुग्याल को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है।

◆ उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा की फिर नई कटऑफ हुई जारी। कुछ और उम्मीवारों को मिला मौका।

◆ नैनीतला हाईकोर्ट ने विधानसभा और सचिवालय से बर्खास्त किये गए कर्मचारियों की बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ दायर 71 से अधिक कर्मचारियों की याचिकाओं पर सुनवाई की। न्यायमुर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए विधानसभा और सचिवालय के आदेश दिनांक 26, 27, 28 सितम्बर के बर्खास्तगी पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बदरीनाथ और केदारनाथ का दो दिवसीय दौरा 21 और 22 अक्टूबर को प्रस्तावित है। जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रधानमंत्री केदारनाथ और बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे।