आईपीएल के मेगा ऑक्शन में इस बार उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी शामिल…. उत्तराखंड टॉप टेन(2 फरवरी)

Ten

◆देहरादून: व्यस्ततम चौराहों और सिग्नल पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा फ्लैश मॉब कर वोटर्स को 14 फरवरी के दिन वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।

◆ देहरादून: 4 फरवरी को 12 बजे सभी 05 निर्वाचन टीम घर-घर जाकर दिव्यांग/वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से अधिक आयु) का कोविड-19 मानकों को पालन कराते हुए मतदान कराएगी।

◆ प्रियंका गांधी ने ज़ारी किया घोषणापत्र ,कहा 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर।
सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

◆ आईपीएल के मेगा ऑक्शन में इस बार उत्तराखंड की तीन खिलाड़ियों जय बिष्टा, आकाश मधवाल और दीक्षांशु नेगी के नाम शामिल हैं। मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है।

◆ आज बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रूद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में फिर से ठंडक लौट आई है।

◆ आगामी चुनाव के दृष्टिगत पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मौसम परिवर्तन व अति दुर्गम मतदान केंद्रों पर मतदान को सुरक्षित एवं सफल बनाने हेतु SDRF के जवान, केंद्रों की सुरक्षा के साथ-साथ असमर्थ व्यक्तियों को बूथ तक भी पहुंचाएंगे।

◆ अल्मोड़ा पुलिस एवं साईबर सैल की शानदार कार्यवाही, 05 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन बरामद, मोबाईल स्वामियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, एसएसपी ने पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत।

◆ एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस उपाधीक्षक तथा समस्त थाना प्रभारियों के साथ विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गयी ऑनलाईन गोष्ठी, कहा प्रत्येक बैरियरों में लगातार सघन चैकिंग के निर्देश, मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्यवाही, लापरवाही क्षम्य नहीं।

◆ अल्मोड़ा: एसओजी तथा उड़नदस्ता टीम की संयुक्त कार्यवाही में चाय की दुकान की आड़ में अवैध शराब शराब का कारोबार करने वाला एक व्यक्ति पुलिस गिरफ्त में ।

◆ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत थाना झिरौली क्षेत्र में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।