◆ प्रधानमंत्री मोदी ने माणा गांव, बद्रीनाथ में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
◆ मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी ने पिछले साल बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। आज प्रधानमंत्री जी की ये बातें सिद्ध हो रही हैं। इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की है।
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद पोशाक में लाल पहाड़ी टोपी पहने तीर्थ पुरोहित समाज का अभिवादन किया।
◆ प्रधानमंत्री ने कहा मैं आज देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि आप अगली बार कहीं भी घूमने जाएं तो अपने कुल खर्चे में से 5% हिस्सा उस जगह की किसी स्थानीय चीज को खरीदने में खर्च करें”। “इससे ना सिर्फ स्थानीय लोगों को फायदा होगा बल्कि वोकल फॉर लोकल के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
◆ प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम ने दीपावली बोनस और तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है।
◆ कॉर्बेट पार्क से तीन व्यक्तियों को एक जीप, एक 12 बोर की पिस्टल, 17 कारतूस, एक गडांसा, चार चाकू, सर्च लाइट, टॉर्च सहित अवैध शिकार के प्रयास में गिरफ्तार किया गया।
◆ कुमाऊं विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान की शोध छात्रा पूजा देवी का नासा के विजिटिंग स्कालर के लिए चयन हुआ।
◆ डेनमार्क में चल रही बीडब्लूऍफ़ डेनमार्क बैडमिंटन ओपन सुपर 750 में अल्मोड़ा उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हमवतन एचएस प्रनोय को सीधे सेटों में 21-9 व 21-18 से हराकर कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।
◆ मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन एवं पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में ई-चालान के भुगतान के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शूरु हो गई है
◆ डॉ आर एस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के आज अंतिम दिन देशभर से आये विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन की तकनीकों को साझा किया।
◆ आज “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।