◆ कैबिनट मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर जिले के खरेही पट्टी के गांवों में जलसंकट की समस्या को दूर करने के लिए ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का भी लोकार्पण किया। यह पंपिंग पेयजल योजना 29 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है जिसका निर्माण नाबार्ड ने किया है।
◆ बागेश्वर में आज जिला स्तर पर खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। इसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी, एथेलेटिक्स, मुक्केबाजी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी में तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को सरलीकरण और संतुष्टिकरण के मंत्र पर कार्य करना होगा और समाधान पर ध्यान देना होगा।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी में तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को सरलीकरण और संतुष्टिकरण के मंत्र पर कार्य करना होगा और समाधान पर ध्यान देना होगा।
◆ मुख्यमंत्री ने कैम्पटी में खेलकूद एवं सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कैम्पटी में लगने वाले इस मेले के लिए 2 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैम्पटी क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए इसे नगर पंचायत बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
◆ पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य की अहमियत समझाने और उनकी फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक, पी.ए.सी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी है।
◆ आज देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कैम्पस में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 515 युवाओं को 15 विभागों के नियुक्ति पत्र दिये गये। इनमें बी.एस,एफ, सी.आई.एस.एफ., रेलवे, एस.एस.बी, बैंक जैसे विभाग शामिल हैं।
◆ रामनगर, नैनीताल में पैसों की लेन-देन के विवाद के बाद हुई हत्या के आरोपी को उत्तराखंड पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार।
◆ मातृसदन के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कोयलघाटी स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। स्वामी शिवानंद ने कहा कि अंकिता भंडारी केस की ऑनलाइन सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि न्याय के लिए लोगों को धरना देना पड़ रहा है।
◆ पिथौरागढ़ के जमतड़ गांव के रहने वाले राजेन्द्र सिंह महर ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस की एयरफोर्स विंग के लिए देश में पहली रैंक हासिल की है।
◆ देहरादून की नंदनी कश्यप का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हो गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 नवंबर से खेली जाने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगी।