उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (22 अक्टूबर, शनिवार , कार्तिक, कृष्ण पक्ष , द्वादशी / त्रयोदशी, वि. सं. 2079) 

Ten

◆ मुख्यमंत्री ने कहा, यदि हम अपने जीवन में भगवान को आदर्श मानकर कार्य करें तो जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का निदान बहुत आसानी से हो जाएगा।

◆ शहरी विकास मंत्री प्रेम अग्रवाल ने केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मानदेय से अतिरिक्त भत्ता देने अथवा उसके समकक्ष अन्य राशि देने के लिए विभागीय निदेशक डॉ नवनीत पांडे को निर्देशित किया है।

◆ प्रदेश सरकार ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को दीपावली पर उपहार देते हुए उन लोगों को भी वृद्धावस्था पेंशन दिए जाने का ऐलान किया है, जिनके पौत्र, पुत्र 20 वर्ष के ऊपर हो गए हैं।

◆ धनतेरस पर्व पर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण और कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

◆ उत्तराखंड में हिम तेदुओं की संख्या बढ़कर करीब 121 पहुंच गई है. इससे पहले 2016 में हुई गणना में इनकी संख्या 86 काउंट की गई थी।

◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

◆ प्रदेश में धनतेरस की धूम है। लगभग दो वर्ष बाद धनतेरस पर्व के अवसर पर बाजार में रौनक दिखी है और भारी संख्या में लोगों ने जमकर खरीदारी की है। धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही बाजारों में दुकानें सजने लग गयी थी। बाजारों में रौकन को देखकर दुकानदारों के चेहरों पर भी सकून दिखायी दिया।

◆ प्रदेश में ई-चालान सुविधा प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन की सुविधा न होने से लोगों को अपने वाहन के चालान का भुगतान करने के लिए केवल यातायात कार्यालय जाना पड़ता था जिससे उनका समय काफी बर्बाद होता था।

◆ पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर को 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जायेगा। इसलिए प्रातः 4 बजकर 26 मिनट पर ग्रहण से ठीक पहले चार धाम मंदिर बंद हो जायेंगे। 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा।

◆ मुख्यमंत्री धामीने बदरी -केदार से लौटते हुए दिल्ली प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तराखंड अलमोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई और ब्रह्मकमल से सुसज्जित पहाड़ी टोपी भेंट की।

◆ चमोली जिले में थराली ब्लॉक के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है और एक घायल। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्रापत जानकारी के अनुसार देर रात भूस्खलन की चपेट में आने से तीन आवसीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।