उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (24 अगस्त, बुधवार , भाद्रपद, कृष्ण पक्ष , त्रयोदशी   , वि. सं. 2079)

Ten

◆ रानीखेत में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में आज सेना और स्थानीय पुलिस ने बुलंदशहर के एक युवक ताहिर खान को जाली दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है। ताहिर खान ने अमित के नाम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, दस्तावेज सत्यापन के दौरान धोखाधड़ी का पता चला।

◆ राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने चंपावत जिले के लोक सूचना अधिकारियों व अपीलीय अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के संबंध में विभागवार समीक्षा की।

◆ चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित पखोटी गांव के निवासी आईटीबीपी के एएसआई शहीद नंदन सिंह चम्याल के पार्थिव शरीर की आज सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

◆ सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि प्रदेश में संचालित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

◆ राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कक्षा 1 से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय को जोडने का निर्णय लिया गया।

◆ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि प्रदेशभर में तैनात सभी आशा कार्यकत्रियों को र्स्माट फोन खरीदने के लिये डीबीटी के माध्यम से धनराशि जारी की जायेगी। विभागीय मंत्री ने एनएचएम के तहत विभिन्न जिलों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा।

◆ उत्तराखंड हाईकोर्ट ने प्रदेश में महिलाओं को राज्य लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड सम्मिलित सेवा, प्रवर सेवा के पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के सरकार के 2006 के शासनादेश पर रोक लगा दी है।

◆ ऋषिकेश में पिछले आठ वर्षों से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी एक महिला को गुप्तचर विभाग की मदद से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर 12 जिलों में 156 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेजों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष दून मेडिकल कालेज में 25 हजार, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 20 हजार, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 10 हजार और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में 5 हजार मरीजों का उपचार किया जाएगा।