◆ प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेज़ी से बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जिसमें कहा गया है कि कोविड संक्रमण रोकने के लिए पांच सूत्रीय रणनीति जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी में कहा गया है कि सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना जरूरी है।
◆ आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर हर घर तिरंगा फहराया जाना हैं। शासन ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों में अभी से जुटने के निर्देश दिए हैं।
◆ अल्मोड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिन का विशेष कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। अभियान के तहत 18 से 59 आयु वर्ग के पात्र लोगों का निःशुल्क टीकारकरण किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर सी पंत ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है।
◆ मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली और सक्षम बनाये जाने व कुमॉयू मण्डल में राज्य सरकार के कार्यों के सफल प्रचार के लिए संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी में संबंद्ध किया गया है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
◆ आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 78वीं पुण्य तिथि है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन को उनकी पुण्य तिथि पर भाव पूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कहा- टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे।
◆ सोमवार को 60 लाख शिव भक्तों (कावड़ यात्रा ने गंगाजल भरकर अपने प्रदेशों के लिए वापसी की।
◆ प्रियंका गांधी ने गरमाए चारा पत्ती विवाद पर लिखा ‘पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है।’
◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 182 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 175 मरीज ठीक हुए।
◆ स्वच्छ विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार में राज्य स्तर पर 26 स्कूलों का चयन किया गया है। राज्य स्तर पर इन स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक-शिक्षा बंधीधर तिवारी ने बताया कि राज्य स्तर पर चुने गए स्कूलों में आठ को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजा जा रहा है।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद भवन कक्ष में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की।