◆ मुख्यमंत्री धामी ने आज देहरादून के डाकपत्थर बैराज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
◆ उत्तराखंड पुलिस द्वारा Run For Unity व Run Against Drugs की थीम पर आयोजित देहरादून मैराथन में देश प्रदेश के हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया।
◆ उत्तराखंड में अब आम लोग सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या सीधे नैनीताल हाईकोर्ट में दर्ज करा सकते हैं। हाईकोर्ट ने इसके लिए ईमेल आईडी जारी की है। जिस पर ठोस कचरे से जुड़ी शिकायतें भेजी जा सकती हैं।
◆ आज प्रसिद्ध गायक कैलास खैर ने अपनी गायकी से Uttarakhand Police Marathon में प्रतिभाग कर रहे रनर्स में ऊर्जा का संचार किया।
◆ वीपीडीओ (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) भर्ती परीक्षा धांधली में आरोपी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान की स्पेशल विजिलेंस कोर्ट के प्रभारी जज ब्रजेंद्र सिंह ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। कोर्ट ने माना है कि चौहान को केवल इस मामले में अन्य आरोपियों के बयान पर आरोपी बनाया गया है।
◆ रुड़की में एक महिला मरीज की ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
◆ हरिद्वार के भगवानपुर में नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री मामले में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया है। जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है। फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर छापेमारी की गई थी। दाे को जेल भेजा है।
◆ पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जब सरकारों के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं होता है, तब वो पुराने कभी ब्रिटिश कालीन नाम बदल देते हैं। बेहतर होता कि सरकार नाम बदलने की बजाय अंग्रेजों के समय के कानून बदलती। जिनसे लैंसडोन की जनता घुट रही है।
◆ राजधानी देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश में घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। लोकपर्व छठ के पावन अवसर पर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तीर्थनगरी के गंगाघाटों, तटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी।
◆ वनन्तरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल में बंद मुख्य आरोपित भाजपा से निष्कासित विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्या समेत तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
◆ विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी है। आज यह जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने बताया कि आगामी सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि देहरादून अथवा गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित कराने के लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रुप से तैयार है।