उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (31 अगस्त, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल  पक्ष, चतुर्थी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह से राजभवन में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि में उद्योगों का महत्वपूर्ण स्थान है।

◆ हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 सितंबर को मतदान होगा और 28 को परिणाम जारी होंगे।

◆ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि अगर उत्तराखंड सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करती है, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। पिछले दरवाजे से भर्ती पूरी तरह से अवैध और सभी नियमावली के खिलाफ है।

◆ उत्तराखंड में 13 आईएएस समेत 23 नौकरशाहों के विभागों में बदलाव किया गया है।

◆ पिछले 24 घंटे में देहरादून में सबसे अधिक 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 495 हो गई है।

◆ उत्तराखंड में टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) 29 शहरों के 139 परीक्षा केंद्रों में होगी। सितंबर दूसरे सप्ताह से अभ्यर्थी प्रवेशपत्र परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

◆ आज युवाओं ने न्याय के देवता गोल्ज्यू के दरबार में न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने चितई मंदिर में कुमाऊंनी भाषा में अर्जी लगा समस्याएं उठाई।

◆ मौसम विभाग ने आगामी 3 सितंबर तक भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

◆ बुधवार को एसटीएफ ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने शिक्षक को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया। आरोपित बलवंत सिंह रौतेल ने शशिकांत के साथ मिलकर दो अलग-अलग रिजॉर्टो में 60 से अधिक आरोपितों को नकल करवाई थी।

◆ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के अस्पतालों में खाली चल रहे 1071 पदों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द इन पदों पर नियुक्ति की प्रकिर्या शुरू करने को कहा।