उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (4 दिसंबर, रविवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, एकादशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज अल्मोड़ा जिले के मर्चुला में आयोजित एक कार्यक्रम में कौतिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और पहाड़ी उत्पादों की सराहना की।
◆ रुद्रप्रयाग जिले को बद्रीनाथ और गौरीकुंड से जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है। सुरंग के साथ अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल भी बनना है। इस टनल और पुल के बनने से जिले के कई गांवों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 10 इलैक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग आईएसबीटी से मालदेवता एवं आईएसबीटी से सहसपुर रोड के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की।

◆ प्रदेश में एप्पल मिशन किसानों की आर्थिकी संवारने का बेहतर माध्यम बन रहा है। उद्यान विभाग की ओर से उत्तरकाशी, जौनसार बावर के बाद चंपावत जिले में एक निजी कंपनी के सहयोग से 100 सेब बागान विकसित किये गये है। हाई डेंसिटी की यह पौध रोपण के एक साल बाद ही फल देने लग जाती है।

◆ प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त बनाया है। शासन के प्रभारी सचिव सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। श्री भट्ट कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की अवधि तक बने रहेंगे।

◆ श्री केदारनाथ धाम में उपलब्ध कराए जाने वाले प्रसाद को बेहतर ढंग से तैयार करने और प्रसाद पैकेजिंग को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया।

◆ केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ऑलवेदर रोड परियोजना के दूसरे चरण में जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ और गौरीकुंड को जोड़ने वाली सुरंग का निर्माण भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। सुरंग के साथ अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा।

◆ प्रदेश में दिव्यांगजनों का प्रतिनिधित्व व सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी शीघ्र ही दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि अलग प्रकोष्ठ के गठन से उनकी समस्याओं की जानकारी व उनके निदान पर सरकार से विचारों को साझा किया जा सकेगा।

◆ उत्तरकाशी के हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास के लिए बदरी-केदारनाथ धाम की तर्ज अब मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी।

◆ प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त बनाया है। राज्यपाल से स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है।