उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नए साल के जश्न को लेकर पर्यटकों की संख्या उमड़ने लगी है। जिसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पंहुचने की उम्मीद है।
पर्यटकों की उमड़ रही भीड़
इसी क्रम में कॉर्बेट पार्क के प्रमुख पर्यटन जोन की बुकिंग जनवरी 2026 तक पूरी तरह फुल हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्क प्रशासन के अनुसार ढिकाला, बिजरानी, गरजिया, ढेला, झिरना और दुर्गादेवी जोन में पर्यटकों ने काफी पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा ली थी। वहीं फाटो, हाथीडगर, सीतावनी, भंडारपानी और कालाढूंगी पर्यटन जोन में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही भीड़। इस संबंध में कॉर्बेट पार्क के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि जनवरी महीने तक के लिए पर्यटकों की बुकिंग पूरी हो चुकी है।