उत्तराखंड: मसूरी आ रहें पर्यटक दें ध्यान, अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य, यहां देखें वेबसाइट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। उत्तराखंड के मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ जाती है।

यह किया अनिवार्य

जिसके बाद अब उत्तराखंड सरकार ने यहां बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब राज्य पर्यटन विभाग ने सभी पर्यटकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश के बाद लिया गया है। इस नियम का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित करना और हिल स्टेशन की वहन क्षमता का आकलन करना है। यह प्रक्रिया 30 जुलाई से प्रभावी हो गई है।

देखें वेबसाइट

अब मसूरी आने से पहले पर्यटकों को registrationtouristcare.uk.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। जिसमें आधार कार्ड नंबर, वाहन (दोपहिया या चारपहिया) का विवरण और अपने शहर का नाम दर्ज करना होगा।