उत्तराखंड: पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत, इतने नए पार्किंग प्रोजेक्ट होंगे शुरू, पार्किंग में मिलेगी यह सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकार नए पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इससे वाहनों की पार्किंग में सुविधा मिलेगी।

मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत राज्य सरकार 191 नए पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसमें टनल पार्किंग जैसे अभिनव माॅडल को भी अपनाया गया है। उत्तराखंड में सर्वप्रथम यह प्रयोग हाेने जा रहा है। यह परियोजनाएं पूर्ण होने से राज्य में 16 हजार से अधिक वाहनों को एक साथ पार्किंग मिल सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में प्रस्तावित 191 पार्किंग स्थलों में 65 सरफेस, 107 मल्टीलेवल, नौ आटोमेटेड और 10 टनल पार्किंग शामिल हैं। इनके लिए स्थान चिह्नित कर 141 पार्किंग स्थलों की डीपीआर बना ली गई है, वहीं 112 परियोजनाओं के लिए 173.34 करोड़ का बजट जारी कर काम शुरू कर दिया गया है।