उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि का लाल जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गया।
देवभूमि का लाल शहीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट वह मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठुरवाला में रह रहे थे। जो जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई। वहीं आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावनाएं हैं। कल ऋषिकेश में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।