उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में दर्दनाक हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गयी।
एक महिला पुलिसकर्मी की मौत
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज शनिवार सुबह का है। जब अजबपुर फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। जानकारी के अनुसार कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।