उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एसएसपी द्वारा तीन इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं ।
जानें किसे मिली कहां तैनाती
देहरादून एसएसपी ने 3 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं जिसमें इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को मसूरी से पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया वहीं इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट को विकासनगर से मसूरी कोतवाली स्थानांतरित किया गया और इस्पेक्टर संजय कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली विकासनगर स्थानांतरित किया गया है।
