उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादले, 05 सीएमओ समेत 21 चिकित्सकों का किया स्थानांतरण, देखें लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शासन ने 21 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन ने स्वास्थ्य विभाग में 21 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किये है। आठ जिलों में नए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार  द्वारा आदेश जारी किया गया है।

देखें नामों की लिस्ट

📌📌डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय, हरिद्वार से प्रभारी निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
📌📌भागेंद्र सिंह रावत को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उत्तरकाशी से हटाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌हरिश्चंद्र मर्तोलिया को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रुद्रप्रयाग से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌राजकेश पांडे को उप जिला चिकित्सालय, रुड़की से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चमोली की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌विजय सिंह को उप जिला चिकित्सालय, विकास नगर, देहरादून से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌तरुण कुमार टम्टा को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उत्तराखंड से प्रमुख अधीक्षक, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌कमलेश कुमार पांडे को उपजिला चिकित्सालय हल्द्वानी से प्रमुख अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌राजीव सिंह पाल को संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, चंदन नगर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌प्रेम पोखरियाल को जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी से प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌अनुराग धनिक को जिला चिकित्सालय, देहरादून से प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर, चमोली की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌सुनीता चुफाल को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, चंदननगर की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌केके अग्रवाल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌देवेश चौहान को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌कुमार आदित्य को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा जिला चिकित्सालय, पौड़ी से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌हरीश पंत को उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌मनु जैन को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, टिहरी से प्रभारी निदेशक, एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌श्याम विजय कोसंयुक्त निदेशक, मुख्यालय से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, टिहरी की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌दीपा रुवाली को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, टिहरी से प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, टिहरी की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌मनीष दत्त को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार से मुख्य परामर्शदाता जिला चिकित्सालय, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌आरके सिंह को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार से प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌विजयेश भारद्वाज को प्रमुख अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, कोटद्वार से प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।