उत्तराखंड: टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन, एस्ट्रो नाइट समेत होंगी यह गतिविधियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी में टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। जिसमें 6 से 9 मार्च के बीच जिले के नौ स्थानों पर ट्रैकिंग कार्यक्रम हाेंगे।

वाटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बना टिहरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके माध्यम से प्रतिभागियों को हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य, जंगलों, बुग्यालों और ग्रामीण जीवन से रूबरू कराया जाएगा। इस फेस्टिवल के दौरान ‘एस्ट्रो नाइट’ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को खुले आसमान के नीचे तारों का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में खगोलीय अनुभव पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। जानकारी के अनुसार ट्रैकिंग रूट में 7 मार्च को थंगधार कोटिया-अगान (5 किमी), मंदार-पीडी पर्वत (7 किमी), आगराखाल-कसमोली वर्ल्ड ट्रेल (8 किमी) और देवलसारी-नागटिब्बा (8 किमी) शामिल हैं। वहीं 8 मार्च को टिहरी झील-कोत्था पिकनिक स्पॉट (4 किमी), गजा-घंटाकर्ण मंदिर (4 किमी), गजा-डांडाचली (10 किमी), थात-खैट पर्वत (7 किमी) और हुलाना खाल-बरसाताल ट्रैक (4 किमी) पर ट्रैकिंग अभियान संचालित किए जाएंगे।