यहां जंगल में बकरी चरा रहे चरवाहे की बकरियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई । जिसमें छब्बीस बकरियों की मौत हो गई।
राजस्व टीम तथा पशुपालन विभाग करेगा मुआयना
घटना उत्तरकाशी जनपद के कामर के जंगल की है जहां पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण महेंद्र सिंह की19 बकरियां तथा हुकम सिंह की दो बकरियां एवं नारायण सिंह की 5 बकरियों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रात्रि अधिक होने के कारण राजस्व टीम तथा पशुपालन विभाग की टीम मौके पर बुधवार को जाएंगी ।
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में अगले 2-3 दिन बारिश ओलावृष्टि की चेतवानी दी गयी है,मौसम विभाग ने एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बरसात, ओलावृष्टि तथा झौकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।