उत्तराखंड: वैश्विक परिस्थितियों के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश में ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है।
लिया यह निर्णय
इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बीते दिन शनिवार को सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उन्होंने गैस वितरण, चारधाम यात्रा की तैयारियों और कालाबाजारी पर नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिसमें आमजन को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि शादी समारोहों के लिए अस्थायी कनेक्शन के साथ दो व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शादियों के सीजन में परिवारों को ईंधन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्य सचिव की अपील
मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस और आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक घबराहट से बचने की अपील की है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब राज्य और जिला स्तर पर नियमित प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी।