उत्तराखंड: दो दिवसीय सूर्या ड्रोन टेक 2025 का हुआ शुभारंभ, खास रहीं विशेष झलकियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दो दिवसीय सूर्या ड्रोन टेक 2025 का शुभारंभ हो गया है।

राज्यपाल ने किया उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल मंगलवार को देहरादून छावनी के जसवंत ग्राउंड में इसका शुभारंभ हुआ। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सूर्या ड्रोन टेक का उद्घाटन किया।‌ इस कार्यक्रम का आकर्षण आधिकारिक उपकरण सूची का विमोचन था, जिसमें ड्रोन नवाचार और क्षमता में नवीनतम प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के बीच स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही प्रदर्शनी की विशेष झलकियों में ड्रोन की लड़ाकू और प्रबंधन क्षमताओं पर आधारित लाइव डेमो शामिल रहा।