बागेश्वर: बागेश्वर जनपद में आज रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां आज सुबह 15 मिनट के भीतर भूकंप के दो लगातार झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटकों से हिली धरती
मिली जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का पहला झटका सुबह 10:32 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इस झटके के शांत होने के कुछ ही देर बाद, 10:46 बजे दोबारा धरती हिली। दूसरे झटके की तीव्रता 2.6 रही। दोनों ही भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन के अंदर 5 किलोमीटर की गहराई पर था। गनीमत यह रही कि इन झटकों की तीव्रता कम थी और अभी तक जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
उत्तराखंड: बागेश्वर में भूकंप के दो झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता