उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम एवं द्वितीय 2025 का परिणाम जारी कर दिया है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूटीईटी प्रथम में 38.20 प्रतिशत अभ्यर्थी जबकि यूटीईटी द्वितीय में 19.96 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस संबंध में बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी दी। जिसमें बताया कि परीक्षा 27 सितम्बर 2025 को राज्यभर के 29 शहरों में स्थित 94 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में यूटीईटी प्रथम, जबकि दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अंकपत्र-सह प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। परिणाम परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा परिणाम परिषद की अधिकृत वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in (DEPARTMENTAL EXAM टैब पर) या www.utet.com पर उपलब्ध हैं।