उत्तराखंड: UBTER ने पॉलिटेक्निक के लिए काउंसलिंग शेड्यूल किया जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (UBTER) ने जीप 2025 (जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन पॉलिटेक्निक) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है।

दो चरणों में होगी काउंसिलिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। जो दो चरणों में आयोजित होगी। इसमें काउंसलिंग शेड्यूल‌ चरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 जून से 28 जून 2025 तक चलेगा।
वही दूसरा चरण 17 जुलाई 2025 से 19 जुलाई 2025 तक चलेगा। इसके अलावा चॉइस फिलिंगसीट अलॉटमेंट संस्थान में रिपोर्टिंग के लिए 2 जुलाई 20253 जुलाई से 11 जुलाई 2025 व दूसरे चरण में 24 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक रहेगा। जीप 2025 काउंसलिंग के जरिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा, टेक्सटाइल डिजाइन, गारमेंट टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन, फार्मेसी, और लेटरल एंट्री इंजीनियरिंग में प्रवेश दिया जाएगा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने जीप 2025 परीक्षा पास की है, वे आधिकारिक पोर्टल admissions.ubterjeep.co.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।