उत्तराखंड: आज सार्वजनिक की जाएगी UCC रिपोर्ट, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द यूसीसी लागू होगा। जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा कि समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट प्राप्त होते ही संहिता को इस वर्ष अक्टूबर तक प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड की समान नागरिक संहिता (यूसीसी) रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की समान नागरिक संहिता (यूसीसी) रिपोर्ट को शुक्रवार (12 जुलाई) को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें UCC रिपोर्ट के वॉल्यूम 1 और वॉल्यूम 3 को सार्वजनिक करने की बात कही जा रही है। इसमें यूसीसी रिपोर्ट के 400 पन्नों को सार्वजनिक किया जाने वाला है।

यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही यह कानून बनने के बाद उत्तराखंड आजादी के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड की धामी सरकार इसे लागू करने की तैयारी में है। प्रदेश में यूसीसी कानून अक्तूबर आखिर तक लागू हो सकता है। यूसीसी लागू करने के बाद कई बदलाव होंगे।