उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा में इतने अभ्यर्थियों को किया अयोग्य घोषित, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषण कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के लिए अयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए विभिन्न कारणों से 82 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। वही इस परीक्षा के अंतर्गत कंप्यूटर संचालन के आधारभूत ज्ञान/ कंप्यूटर पर हिंदी टंकण परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के लिए 437 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।