उत्तराखंड: UKPSC की ओर से इन पदों पर निकली भर्ती, समूह (ख) रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के अन्तर्गत सहायक भूवैज्ञानिक, खान अधिकारी एवं सहायक रसायनज्ञ (समूह ‘ख’) परीक्षा-2026 के 05 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाईट psc.uk.gov.in पर जाकर जानकारी देख सकते हैं। दिनांक 28 फरवरी, 2026 से ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये हैं। आयोग की जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं।