उत्तराखंड: UKPSC ने प्रवक्ता के इतने पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

देखें वेबसाइट

जिसमें उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 808 पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग की विज्ञप्ति के मुताबिक कुल 808 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें से 725 पद सामान्य शाखा के लिए जबकि 83 पद महिला शाखा के लिए हैं। सामान्य शाखा के 725 पदों में सबसे ज्यादा नागरिक शास्त्र के लिए 111 पद हैं जबकि हिंदी के लिए 78, फिजिक्स के लिए 73, अर्थशास्त्र के लिए 72, जीव विज्ञान के लिए 67 पद हैं। महिला शाखा के 83 पदों में से सबसे ज्यादा 14 पद अंग्रेजी के लिए हैं। लिखित परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी। इस संबंध में कुछ महीने पहले शिक्षा निदेशालय ने 808 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। आवेदन कल से शुरू होंगे।