उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा का जारी किया एडमिट कार्ड, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं ।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UKPSC RO ARO परीक्षा 29 जनवरी, 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान के तहत 6 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।