उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से दिनांक 11 मई, 2025 को आयोजित सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की प्रारम्भिक परीक्षा के प्रश्न पत्र- सामान्य अध्ययन एवं सामान्य बुद्धि परीक्षण की चारों सीरीज (A, B, C & D) की औपबन्धिक उत्तरकुंजी को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सूचनार्थ प्रसारित कर दिया गया है।
उत्तर कुंजी जारी
यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाईट पर Online Answer Key Objection हेतु दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को निम्न दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक 28 मई, 2025 से 03 जून 2025 (समय रात्रि के 23:59:59 बजे तक) तक दर्ज करा सकते हैं।