उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा का जारी किया अंतिम चयन परिणाम, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से मानचित्रकार/ मानचित्रक/ प्रारूपकार परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है।

29 मई 2023 को आयोजित हुई थी परीक्षा

जिसमें उत्तराखंड वन विभाग में मानचित्रकार के पदों पर 29 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। इसके अलावा उत्तराखंड शहरी विकास विभाग में मानचित्रकार पदों पर 12 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। उत्तराखंड कृषि विभाग में मानचित्रक के 17 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया है। वहीं उत्तराखंड लघु सिंचाई विभाग में प्रारूपकर के 04, उत्तराखंड संस्कृति विभाग में मानचित्रकर के 01, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में मानचित्रकार के 13 पदों पर चयन किया है।