उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा की जारी की संशोधित आंसर की, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 के प्रश्न-पत्र- सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा की संशोधित आंसर-की जारी हो गयी है ।

आंसर की जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 के प्रश्न-पत्र- सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा की औपबंधिक आंसर-की जारी हुई थी। जो पहले 14 मई को प्रसारित की गई थी। अब आयोग की ओर से इस परीक्षा की संशोधित आंसर-की जारी की गई है। अधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in है।