उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य परीक्षा-2024 की आंसर की जारी कर दी गई है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 30 मार्च 2025 को आयोजित हुई थी। जिसके बाद अब आयोग ने राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य परीक्षा-2024 के प्रश्न-पत्र- अभियांत्रिकी, प्रशासनिक अभिरूचि एवं सामान्य हिन्दी की चारों सीरीज (ए, बी, सी और डी) की औपबन्धिक आसंर-की को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिया है।