उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 31 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 आयोजित कराई गई।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके प्रश्न पत्र- सामान्य ज्ञान एवं अधिनियम और विधियां की चारों सीरीज की औपबन्धिक आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। बताया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार पांच से 11 सितंबर 2025 तक दर्ज करा सकते हैं।